मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारत को झटका,प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए नीतीश,अर्शदीप
1 min read
Share this
*युवा हरफनमौला अंशुल कंबोज जुड़े टीम स्क्वाड से*
मैनचेस्टर। इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार 23 जुलाई से प्रारंभ हो रहे चौथे और अहम टेस्ट मुकाबले में भारत के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी नितीश रेड्डी और अर्शदीप सिंह भारतीय दस्ते से बाहर हो गये उनके स्थान पर युवा हरफनमौला अंशुल कंबोज पर भरोसा जताते हुए उसे भारत के टीम स्क्वाड से जोड़ा गया है।
तेज गेंदबाज आर्शदीप सिंह और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। दोनों ही खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम इंडिया को बड़ा नुकसान हुआ है। नीतीश इस सीरीज के अभी तक के हुए तीन मैचों में से दो मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी रहे हैं। रेड्डी को बाएं घुटने में चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें शेष बचे दोनों टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है। वह इस सीरीज में भारत के लिए एक उभरते हुए ऑलराउंड विकल्प थे, जो निचले क्रम में बल्लेबाजी के साथ-साथ मिडिल ओवर्स में गेंदबाजी भी संभालते थे।
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह,जो सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे, चौथे टेस्ट में डेब्यू की दहलीज पर खड़े थे, लेकिन बेकेनहैम में एक प्रैक्टिस सेशन के दौरान गेंदबाजी करते वक्त उनके बाएं अंगूठे में चोट लग गई, जिससे वह भी मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर हो गए ।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दोनों खिलाड़ियों की चोट को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। बीसीसीआई ने बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी के बाएं घुटने में गंभीर चोट है, जिसके चलते वह दोनों बचे टेस्ट नहीं खेल पाएंगे और जल्द ही भारत लौटेंगे। वहीं अर्शदीप की चोट को लेकर बीसीसीआई ने कहा कि नेट प्रैक्टिस के दौरान उनके अंगूठे में लगी चोट की निगरानी मेडिकल टीम कर रही है।
