वन्य प्राणी हिरण के शिकारियों की जानकारी देने वाले काे मिलेगा 10 हजार का ईनाम

1 min read
Share this

जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर दरभा मार्ग के पेदावाड़ा बैरियर के पास एक वन्य प्राणी हिरण का शव बरामद किया गया था। हिरण के शरीर में तीर धंसा हुआ पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि हिरण को तीर से मारा गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने एक पत्र जारी करते हुए घोषणा की है कि जो भी हिरण के शिकारियों के बारे में जानकारी देगा, उसे 10 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही वन विभाग ने विशेष जांच दल का गठन भी कर दिया गया है। वन विभाग ने घटनास्थल के आस-पास सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर शिकारियों की तलाश की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से बारे में कोई भी जानकारी है, तो तत्काल सूचित करें। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे 10 हजार रूपये का नगद ईनाम दिया जाएगा।