November 26, 2026

नैनी नदी के पूल के रेलिंग से टकराई यात्री बस, हेल्पर की मौत

1 min read
Share this

कांकेर। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में चारामा के ग्राम कंडेल के पास शनिवार दोपहर 2 बजे पायल ट्रेव्लस की तेज रफ्तार बस नैनी नदी के पूल के रेलिंग से जा टकराई, इस हादसे में बस के हेल्पर की मौके पर मौत हो गई, वहीं कई यात्रियों को हल्की चोट आई है।
चारामा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी, इस दौरान बाइक सवार के सामने आ जाने से बस चालक तेज रफ्तार बस को नियंत्रित नहीं कर सका और बस पूल के रेलिंग से टकरा गई । बस के दरवाजे के पास खड़े हेल्पर को गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई, हादसे के बाद बस रेलिंग में फंस गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था । बस में लगभग 35 यात्री सवार थे, जिसमें कुछ यात्रियों को हल्की चोट आई है सभी को दूसरे बस से रवाना कर दिया गया है।

This will close in 0 seconds