निधन: रामदास जोगलेकर
1 min read
Share this
रायपुर। महाराष्ट्र् मंडल भवन निर्माण समिति के संयोजक, वरिष्ठ रंगसाधक, समाजसेवी, चार्टर्ड एकाउंटेंट रामदास जोगलेकर का शुक्रवार की शाम को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे दुर्गा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य यशवंत गोविंद जोगलेकर के पुत्र, डा. अभया जोगलेकर के पति व लेफ्ट कर्नल मेघन व अधिवक्ता यशप्रदा के पिता थे। निधन के बाद जोगलेकर परिवार ने उनका नेत्रदान किया। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 19 जुलाई को सुबह 10:30 बजे 29, रिक्रिएशन मैदान चौबे कालोनी स्थित निवास स्थान से कोटा मुक्तिधाम जाएगी।
