पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की दस्तक
1 min read
Share this
भिलाई। शराब घोटाला तथा अन्य आर्थिक अनियमितओं को लेकर शुक्रवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भिलाई 3 स्थित सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर धावा बोला। ईडी के दस्ते तीन गाड़ियों में भरकर पहुंचे हुए हैं। हालांकि इस खबर की अभी अधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के यहां ईडी के कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बडी संख्या मेंकांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल तेज हो गई है। बड़ी संख्या में समर्थक भिलाई और रायपुर में एकत्र होने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
