राजधानी रायपुर में 540 स्कूल/कॉलेज/आंगनबाड़ी/शासकीय कार्यालय हैं भवनविहीन
1 min read
Share this
रायपुर। राजधानी रायपुर में कुल 540 स्कूल/कॉलेज/आंगनबाड़ी/शासकीय कार्यालय संचालित हैं जो भवनविहीन है तथा किराये के भवन में संचालित कुल 504 एवं किराए के भवन से अन्यत्र भवनों में 344 है। एक पाली में स्कूल एवं दूसरी पाली में कॉलेज संचालित भवन की संख्या 04 है। राजधानी रायपुर में स्कूल/कॉलेज/आंगनवाड़ी/शासकीय कार्यालय हेतु कुल 228 में भूमि उपलब्धता की समस्या है तथा कुल 16 में बजट उपलब्धता की समस्या है। यह जानकारी मानसून सत्र के चौथे दिन विधायक सुनील कुमार सोनी के द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने दिए।
