इज़रायल में महापौर चौबे देख रही हैं स्वच्छता की उन्नत तकनीक
1 min read
Share this
00 वहां का जनसहयोग सराहनीय,रायपुर में भी लागू करने का करेंगे प्रयास
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे इन दिनों इज़रायल प्रवास पर हैं ,जहां वे स्वच्छता को लेकर उन्नत तकनीकी बारीकियों को समझ रही हैं। यहां कचरे से ऊर्जा उत्पादन, जल पुनर्चक्रण और स्मार्ट कचरा संग्रह जैसी अत्याधुनिक तकनीकें अपनाई जाती हैं। वहां का जनसहयोग भी सराहनीय हैं,हमारा प्रयास होगा की राजधानी रायपुर के नगर निगम में भी हम यह सिस्टम लागू करेंगे, ताकि प्रदेश के लिए वह रोल माडल बन सके।
महापौर चौबे ने कहा कि वहाँ की तकनीकी दक्षता और नागरिकों की जागरूकता से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं.एक मजबूत बुनियादी ढांचा हैं जो उच्च गुणवत्ता वाले संसाधन, प्रशिक्षित कर्मी और सख्त नीतियाँ स्वच्छता को सुनिश्चित करते हैं। जन भागीदारी से वहाँ जनता कचरा पृथक्करण, उचित निपटान और स्वच्छता नियमों का पालन करती है।
रायपुर में भी स्मार्ट डस्टबिन, जीपीएस-आधारित कचरा वाहन ट्रैकिंग और मोहल्ला पुरस्कार जैसी योजनाएँ लागू की जा सकती हैं। साथ ही, दंडात्मक नियमों से अनुशासन भी तय किया जाए। कुल मिलाकर तकनीक व जनसहयोग को मिलाकर स्वच्छ रायपुर का सपना साकार करते हुए हम एक सुंदर, स्वस्थ और स्मार्ट शहर बना सकते हैं।
