बस्तर सांसद ने नानगुर में 68 लाख के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

1 min read
Share this

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने नानगुर मण्डल अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में ?68.32 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि विकास ही हमारा संकल्प है, और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है। हमारी डबल इंजन सरकार केवल घोषणाओं में नहीं, धरातल पर दिखने वाले कार्यों में विश्वास रखती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को लेकर हम बस्तर के हर कोने तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी और जनहितैषी शासन व्यवस्था स्थापित हुई है। सरकार की प्राथमिकता गांव,गरीब और आदिवासी हैं और उसी दिशा में ये विकास कार्य मील का पत्थर साबित होंगे।
बस्तर विकास प्राधिकरण, डी.एम.एफ.टी. योजना तथा राज्य ग्रामीण विकास प्राधिकरण के अंतर्गत ग्राम पंचायत कवालीकला में भण्डारिन माता गुड़ी जीर्णोद्धार, ग्राम पंचायत छोटेकवाली में माता मंदिर बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत मांझीगुड़ा में स्कूलपारा में राशि 400 मी. सीसी नाली निर्माण, ग्राम पंचायत सिडमुड में माता सुंदर दाई गुड़ी व खासपारा में गणेश मंडली कक्ष निर्माण,ग्राम पंचायत हाटपदमुर में गणेश मंदीर एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण ग्राम पंचायत कुलगांव में 300 मीटर सीसी सड़क, ग्राम पंचायत पोड़ागुड़ा 250 मीटर सीसी सड़क स्वीकृत किए गए कार्यो का भूमिपूजन किया गया।