पीएम धन-धान्य कृषि योजना को कैबिनेट की मंजूरी

1 min read
Share this

नई दिल्ली।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 3 बड़े फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। मंत्रिमंडल ने 24,000 करोड़ रुपये के व्यय के साथ पीएम धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी दी, इसमें 36 योजनाओं को शामिल किया जाएगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म उदयपुर फाइल्स पर सुनवाई 21 जुलाई तक के लिए टाल दिया है। मोदी कैबिनेट में लिये 3 बड़े फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी।

उन्होंने बताया कि पीएम धन-धान्य योजना को कैबिनेट ने मुहर लगाई है।पीएम धन-धान्य कृषि योजना  से 1.7 करोड़ किसानों को फायदा पहुंचेगा। इसके अलावा ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवीकरणीय ऊर्जा(Renewal Energy) में NTPC को 20,000 करोड रुपये के निवेश  करने को मंजूरी दी गई है। तीसरा फैसला, सरकार ने एनएलसीआईएल को (Renewal Energy) में निवेश के लिए 7,000 करोड़ रुपये मंजूर किया गया है।