प्लास्टिक की थैली की जगह जूट या क्लॉथ बैग का उपयोग करने की अपील
1 min read
Share this
जगदलपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 जगदलपुर में संचालित 1 सीजी गल्र्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल चंचल दास गुप्ता के निर्देशानुसार एनसीसी सीनियर विंग के कैडेटों को पुनीत सागर अभियान के तहत पेपर बैग डे मनाया गया जिसके तहत शाला परिसर की साफ सफाई करते हुए राजेंद्र नगर वार्ड से रैली निकालकर गंगामुंडा तालाब के पास घाट की सफाई कराया गया एवं कचरा एकत्र कर नगर निगम की कचरा सफाई गाड़ी में डाल गया ।
प्लास्टिक की थैली की जगह जूट या क्लॉथ बैग का वैकल्पिक उपयोग करने की अपील लोगों से की गई, एचं चौक चौराहों में नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। यह सम्पूर्ण गतिविधि संस्था के प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार के मार्गदर्शन पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन हेमपुष्प लता ध्रुव के द्वारा करवाया गया। इस गतिविधि में बटालियन के पीआई स्टाफ हवलदार हरविंदर सिंग शिक्षिका श्रीमती विजयलक्ष्मी पटनायक राजेंद्र नगर वार्ड के पार्षद लक्ष्मण झा उपस्थित थे।
