11.505 किग्रा गांजा के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

1 min read
Share this

जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक महिला एवं एक पुरूष अपने कब्जे के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास जगदलपुर की ओर जाने वाले बस का इंतजार कर रहे है। सुचना पर रविवार दाेपहर में हमराह पुलिस टीम महिला स्टाप के साथ ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच. 63 के पास पहुंचकर देखे मुखबीर के बताये अनुसार एक महिला एवं एक पुरुष रोड किनारे बस का इंतजार करते हुये मिले। जिसे घेराबंदी कर पकडकर पुरूष व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम विजय सिंह ठाकुर पिता स्वराज सिंह ठाकुर एवं महिला ने अपना नाम संजना सिंह ठाकुर पति विजय सिंह ठाकुर दाेनाे निवासी दमूनाका पंजाब बैंक कालोनी जबलपुर मध्यप्रदेश बताये आरोपियों के अधिपत्य के बैग का तलाशी लेने पर 3 पैकेट सेलोटेप से लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 11.505 किग्रा. एवं एक नग मोबाईल को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक संतोष सिंह, उनि सतीस यदुराज, सउनि सतीस तिवारी, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, रमेश पासवान, धरम कश्यप, म.प्र.आर. पीलेश्वरी साहु महिला आरक्षक थानेश्वरी कश्यप आरक्षक दशरू नाग का योगदान रहा ।