15 जुलाई से फिर चलेंगी 13 लोकल मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनें

1 min read
Share this

रायपुर। कोरोना काल में सुरक्षा कारणों से बंद की गई 13 लोकल मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 15 जुलाई से फिर से शुरू करने जा रहा है। जिसका लाभ दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, कटंगी, रायपुर, डोंगरगढ़ और बालाघाट समेत छोटे-बड़े स्टेशनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को फिर से मिलेगी।
दपूमरे के अधिकारियों ने बताया कि 15 जुलाई से गोंदिया-कटंगी, रायपुर-डोंगरगढ़, रायपुर-गेवरा रोड, तूमसर रोड-बालाघाट समेत 13 लोकल मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनें फिर से पटरियों पर लौट रही है। 17 जुलाई तक सभी रूटों पर संचालन पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से कम किराये में यात्रा का विकल्प फिर से खुलेगा और यात्रियों को निजी वाहनों या बसों पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी। साथ ही विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों की आवाजाही भी सुगम हो सकेगी।