November 22, 2026

सुन्दर नगर में जय माता दी भोजनालय सहित फल ठेलों में गन्दगी मिलने पर वसूला गया 2600 ई जुर्माना

1 min read
Share this

रायपुर। सुन्दर नगर मार्ग में जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जय माता दी भोजनालय और फल ठेलों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत सही पायी गयी और जय माता दी भोजनालय के संचालक पर 2000 रूपये और तीन फल ठेला संचालकों पर 200-200 रूपये कुल 2600 रूपये का ई जुर्माना सम्बंधित दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए वसूला गया और प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया।

This will close in 0 seconds