महादेवघाट मुक्तिधाम में जलभराव की समस्या तत्काल दूर करने व सावन में कावडिय़ों को अच्छी सफाई व्यवस्था देने निगम जोन कमिश्नर के निर्देश
1 min read
Share this
रायपुर। नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के पार्षद महेन्द्र औसर सहित जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन और स्वच्छ्ता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में महादेवघाट मुक्तिधाम में बारिश के दौरान जलभराव का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और तत्काल जल निकासी करवाकर समस्या दूर करने निर्देश दिए।
जोन कमिश्नर ने वार्ड पार्षद सहित रायपुरा महादेवघाट में क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट सीटीयू एवं लक्ष्मण झूला एवं जीव्हीपी पॉइंट का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने वार्ड 69 के पार्षद महेन्द्र औसर सहित सावन के पवित्र मास के दौरान महादेवघाट के हटकेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन, पूजन हेतु एकत्रित होने वाली कावडिय़ों की संभावित भारी भीड़ के लिए आसपास के क्षेत्र को सफाई करवाकर समस्त आवश्यक प्रबंध और व्यवस्थित तौर पर रखना पूर्व निश्चित करने का निर्देश दिया। सावन मास के दौरान रायपुरा महादेवघाट क्षेत्र के भीतर लगायी जाने वाली गुमटियों और ठेलों को हटकेश्वरनाथ मंदिर से दूर रखवाने का प्रबंध करने के निर्देश दिए है, ताकि भक्तों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
