ट्रंप के “वन बिग ब्यूटीफुल” की मार पड़ी भारतीयों पर 2026 से वीजा के चुकाने होंगे 40 हजार
1 min read
Share this
नई दिल्ली। अमेरिकी ट्रंप सरकार द्वारा विदेशियों के लिये बनाये गये नये वीजा कानून “वन बिग ब्यूटीफुल” की मार आने वाले वर्ष 2026 से अमेरिका जाने वालों पर पड़ने वाली है। इसका सबसे अधिक खासा भारतीयों पर होगा। जो पहले अमेरिकी वीजा के लिये 15 चुकाते थे उन्हें अब 40 हजार देने होंगे।
शिक्षा से लेकर नौकरी तक पर्यटन के लिये भारतीयों के लिये अमेरिका पहली पसंद है। कोई वहां पढ़ाई करने गया है तो कोई नौकरी करने। कुछ लोग कई सालों से अमेरिका में बसे हुए हैं और कुछ लोग घुमने के लिए अमेरिका जाते हैं।
ट्रंप ने इस नए कानून को पास किया और इस बिल पर 4 जुलाई को हस्ताक्षर किये थे। इस नये”वन बिग ब्यूटीफुल” कानून के तहत 2026 से एक नया शुल्क लागू होगा-जो ‘वीजा इंटेग्रिटी फी’ होगा।इसके लागू होते ही अमेरिकी वीजा पहले से 2.5 गुना महंगा हो जाएगा। इसका असर खासतौर पर स्टूडेंट, टूरिस्ट और आईटी सेक्टर में काम करने वाले प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा।
*यह एक नया 250 डॉलर (लगभग 21,400 रुपये) का शुल्क है।
*यह फीस 2026 से लागू होगी।
*यह फीस नॉन-रिफंडेबल होगी।
*यह हर साल महंगाई दर के आधार पर बदली जा सकती है।
वीजा इंटेग्रिटी फी लागू होने का सीधा असर पाॅकेट पर होगा जो वीजा 16 हजार रुपये में बन जाता था, वो अब 40 हजार रुपये से उपर का हो जायेगा।
