अनोदिता हेल्थ केयर द्वारा जून व जुलाई में उत्पादित ग्लब्स पर सीजीएमएससी ने लगाई रोक
1 min read
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) ने एक आदेश जारी कर जून और जुलाई में निर्मित सर्जिकल रबर ग्लब्स के वितरण – उपयोग पर रोक लगा दी है। ये ग्लब्स अनोदिता हेल्थ केयर द्वारा उत्पादित हैं। सीजीएमएससी के स्टोर आफिसर (ड्रग स्टोर) ने अंबेडकर अस्पताल, डीकेएस के अधीक्षक,शासकीय डेंटल कॉलेज, समस्त सिविल सर्जन, जिला अस्पताल रायपुर – बलौदा बाजार के सीएमएचओ , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर – बलौदा बाजार, शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रायपुर – बलौदा बाजार को पत्र लिखकर आगामी आदेश तक उपयोग न करने कहा है।
