गुरुपूर्णिमा पर चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में महापूजन व गुरुभक्ति
1 min read
Share this
00 प्रात: 6 बजे से स्नात्र महोत्सव, अष्टप्रकारी पूजा, गुरुवंदना, दादागुरुदेव की बड़ी पूजा, इक्तिसा जाप व रात्रि में गुरुभक्ति
रायपुर। खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम व श्रध्दापूर्वक मनाया जाएगा। श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि प्रात: 6 बजे स्नात्र महोत्सव से गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आरम्भ होगा। सैकड़ों बच्चों व श्रावक श्राविकाओं द्वारा अष्टप्रकारी पूजा , गुरुवंदना पश्चात 9 . 30 बजे से दादागुरुदेव की बड़ी पूजा में गुरु गुणानुवाद किया जावेगा।
दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी श्रीमति पुष्पादेवी मनोज कविता कोठारी, पदमचंद पंकज नीलेश गोलछा, प्रवीण संजय विनीत कोठारी, महेन्द्र कुमार तरुण कुमार मानस गौरव कल्प कोचर, श्रीमती शोभा बोथरा, पदमचंद मनीष बरडिय़ा मुंबई, वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा, अनमोल ममता दर्श जैन, जयचंद रमेश मोहन बच्छावत, बसंत जितेन्द्र नाहर, गौतम चंद डॉ अंशुल बरडिय़ा, गुमान चंद सुरेश झाबक, करणमल संपतलाल घीया, गुलाब चंद सोहन लाल टीकम गोलछा, संतोष सरला बैद, मोहन लाल नवीन नमित भन्साली, अशोक अरुणा अमित कोठारी, अशोक किशोर झाबक, मनोहरमल पुगलिया, मंजू महेन्द्र मयंक पूजा कोठारी, राजेश करुणा सिंघी, प्रकाश चंद प्रदीप बरमट, प्रवीण पीयूष गोलछा, धीरेन्द्र सेठ, जीवनलाल, डॉ योगेश बंगानी, रीता देवी आनन्द सिसोदिया व गुरुभक्त परिवार हैं। गुरुदेव की छतरी को सुगंधित पुष्प से सजाया जावेगा। मंजू कोठारी व दीप्ती बैद ने बताया कि रात्रि में खरतरगच्छ महिला परिषद, श्री सीमंधर महिला मण्डल व गुरुभक्तों द्वारा चारों दादागुरुदेव को समर्पित भक्ति की जावेगी।
