कोयलीबेड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायतो में अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी की पुलिस ने मांगी जानकारी
1 min read
Share this
कांकेर। जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार समस्त थाना प्रभारीयों को आदेश जारी किया गया कि ग्राम पंचायतो के अधिनिस्त ग्रामों मे अवैध रूप से बांग्लादेश से विस्थापन किए गए बांग्लादेशी नागरिकों के अलावा बाद में आए बांग्लादेशी जो अवैध रूप से आकर निवासरत है, ऐसे नागरिकों का पूर्ण नाम एवं पता कब से निवासरत है, इसकी पंचायत वार जानकारी पंचायत से मांगा गया है ।
थाना प्रभारी परतापुर के द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परतापुर, भिंगीडार, बलरामपुर, चंदनपुर एवं श्रीपुर के सरपंचाें काे ज्ञापन जारी कर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकाें से संबंधित जानकारी एकत्रित कर वरिष्ठ कार्यालय में कार्यवाही हेतु भेजे जाने के लिए देने कहा गया है। इस आदेश के बाद अवैध रूप से रह रहे कई लोग थाना जाकर अपनी जरूरी दस्तावेज जमा करवा रहे हैं, देखा जाना शेष है कि आगे क्या कार्रवाई होती है। विदित हाे कि जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत परलकोट में सबसे ज्यादा बंगाली समुदाय के लाेग निवास करते हैं। कुछ दिन पूर्व बांदे थाना के अंतर्गत 109 लोगों का नाम एवं जानकारी मांगा गया, इसके बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकाें के संबंध में चर्चा का विषय बना हुआ है।
