लोधेशवरधाम में सावन झूला उत्सव और वृक्षारोपण 13 जुलाई को
1 min read
Share this
*लोधेशवर भगवान की भजन से गूंजेगा लोधेशवरधाम*
* लोधी क्षत्रिय समाज मना रहा रजत जयंती वर्ष*
रायपुर। सावन माह के अवसर पर लोधेशवरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ के तत्वावधान में रविवार 13 जुलाई को लोधेशवरधाम में सावन उत्सव और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
छत्तीसगढ राज्य बनने के समय से निरंतर 24 वर्षो सामाजिक कार्य करते आ रहे है। लोधेशवरधाम मे विगत 3 वर्षो पूर्व रोपे गये पौधों ने अब वृक्ष का आकार ले लिया है। इस अवसर पर लोधी समाज की महिला मानस मंडली द्वारा लोधेशवर भगवान की अमृतवाणी भजन प्रस्तुत की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि लोधेशवरधाम में भवन निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है। छत्तीसगढ के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट एवं वास्तुविद द्वारा आटोकैट डिज़ाइन तैयार किए गये है। इस स्थान पर भव्य लोधेश्वर भगवान मंदिर, अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी एवं त्यागमूर्ति स्वामी ब्रह्मानंद लोधी की आदमकद मूर्ति स्थापित की जायेगी। लोधेशवर भगवान मंदिर निर्माण भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर सभीपदाधिकारीगण, सदस्यगण एवम स्वजातीय बंधुओ की उपस्थिति प्रार्थनीय है। गौरतलब है कि इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए वृक्षारोपण भी किया जायेगा। इस अवसर पर समाज सभी लोगों को हरा रंग के वेशभूषा में आना अनिवार्य होगा । साथ ही वृक्षारोपण अभियान एक पेड मां के नाम के तहत अपने साथ एक पौधा अवश्य लगावे। सावन झूला कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए महिलाओ द्वारा कुर्सी दौड एवं क्वीज प्रतियोगिता और छात्र – छात्राओ के लिए कैरियर गाईड के साथ बुजुर्गो का भी सम्मान किया जायेगा।
