मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार को सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार 

1 min read
Share this

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र क्र. 154/सीजीएच/2025-पी.एडीएमएन, दिनांक 27.06.2025 के अनुक्रम में राज्य शासन द्वारा यशवंत कुमार, भा.प्र.से. (2007), मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंप गया है।
श्री यशवंत कुमार, भा.प्र.से. (2007) द्वारा सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से श्री हिमशिखर गुप्ता, भा.प्र.से. (2007), सचिव, श्रम विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा श्रमायुक्त केवल सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।