10वी और 12 वीं के 155 होनहार विद्यार्थियों का अग्रवाल समाज ने किया सम्मान
1 min read
Share this
रायपुर। अग्रवाल सभा की युवा इकाई अग्रवाल युवा मण्डल द्वारा आंजनेय विश्वविद्यालय के सहयोग से अग्रसेन धाम में समाज के 10वी और 12 वीं के 155 होनहार विद्यार्थियों को जिन्होंने 75 से अधिक अंक प्राप्त किया था उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाने के साथ ही उन्हें मोटीवेशन भी किया।
मुख्य वक्ता के रूप में भिलाई की प्रसिद्ध कैरीअर काउन्सेलर और मोटिवेशन स्पीकर सविता सिंग ने इन बच्चों के साथ संवाद किया और उनका मार्गदर्शन बढ़ाया। मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और लगन के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी प्रतिभाएँ समाज का गौरव हैं और इनका सम्मान समाज को एक नई दिशा देता है। कार्यक्रम में युवामंडल अध्यक्ष राम अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए बच्चों को समाज से जुडऩे तथा सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उपलब्धियों का नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।
आयुष मुरारका ने बताया कि 12वी में काव्य अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान और 10वीं में शिवांश पोद्दार ने 99 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस अवसर पर युवा मंडल प्रभारी सुभाष अग्रवाल, आंजनेय विश्वविद्यालय के कुलपति अभिषेक अग्रवाल, माया मुरारका, आयुष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी संदीप अग्रवाल, अभिषेक टेकरीवाल, वेदान्त अग्रवाल और दिव्यम अग्रवाल, अग्रवाल समाज की प्रचार प्रसार प्रभारी ज्योति अग्रवाल, युवा इकाई अग्रवाल युवा मण्डल के प्रचार प्रसार प्रभारी आयुष मुरारका के अलावा समाज के अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
