अयोध्या दर्शन कर छत्तीसगढ़ लौट रहे परिवार का वाहन शहडोल में टकराया पेड़ से, तीन की मौके पर हुई मौत, 4 गंभीर

1 min read
Share this

शहडोल-बिलासपुर। शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा में अयोध्या दर्शन कर छत्तीसगढ़ से गए 20 लोग तूफान वाहन से लौट रहे परिवार का वाहन पेड़ से टकरा जाने के कारण उसमें सवार तीन महिलाओं गायत्री कवर 55, मालती पटेल 50 एवं इंदिरा बाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है जबकि चार लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यौहारी के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया है। सभी छत्तीसगढ़ की रहने वाली और अयोध्या दर्शन कर लौट रहीं थीं।