बर्मिंघम में शुरू से अंत तक शुभ ही शुभ,336 रनों का विजय तिलक

1 min read
Share this

बर्मिंघम (इंग्‍लैंड)।मेजबान इंग्‍लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेला गया दूसरे टेस्ट मैच की शुभ शुरुआत और अंत भी शुभ रहा। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्‍लैंड को 336 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर 5 टेस्ट मैचों में 1-1 से बराबरी कर ली।जो काम भारत के धाकड बल्लेबाज कप्तान नहीं कर सके वह काम 58 साल बाद युवा कप्तान शुभमन गिल ने कर दिखाया और पहली बार एजबेस्टन में विजय की कील ठोंक दी।

एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से मात देकर पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत ने इंग्लैंड को 608 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लिश बल्लेबाज  फेल हो गए। आकाश दीप ने दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए।