शुभमन का एजबेस्‍टन में रेकॉर्डतोड़ प्रर्दशन जारी,खास बल्लेबाजों की सूची में हुए शामिल

1 min read
Share this

बर्मिंघम(इंग्‍लैंड)। भारतीय क्रिकेट टीम के नवोदित कप्तान शुभमन गिल का एजबेस्‍टन में रेकॉर्डतोड़ प्रर्दशन दूसरी पारी में भी जारी रहा। पहली पारी में दोहरा शतक जमाने वाले इस खिलाड़ी ने दूसरी पारी में भी शतक जमा कर सुनील गावस्कर के रेकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए उन विशिष्ट बल्लेबाजों की सूची में शामिल हुए जिन्होने एक ही मैच की  पारियों में दोहरा शतक व शतक जमाया हो। ऐसी नायाब पारी खेलने वाले शुभमन गिल विश्व के 9 वें और भारत के दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पूर्व इंग्‍लैंड की सरजमी पर यह कारनामा सुनील गावस्कर ने किया था और सबसे अहम बात यह है कि शुभमन गिल की इस पारी के वे गवाह बने।इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों के अलावा इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के केडी वॉल्टर्स, वेस्टइंडीज के लॉरेंस रोव और ब्रायन लारा। ऑस्ट्रेलिया के ग्रैग चैपल और मार्नस लाबुशेन, इंग्लैंड के ग्राहम गूच, श्रीलंका के कुमार संगाकार के नाम शामिल हैं।