November 22, 2026

अग्रवाल युवा मंडल रविवार को करेगा प्रतिभावान छात्रों का सम्मान

1 min read
Share this

रायपुर। अग्रवाल सभा की युवा इकाई अग्रवाल युवा मंडल के द्वारा अंजनेय विश्वविद्यालय के सहयोग से अग्रवाल समाज के होनहार छात्रों जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं मेें 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उनका सम्मान करेगा।
प्रचार प्रसार आयुष मुरारका ने बताया यह कार्यक्रम रविवार को अग्रसेन धाम में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस समारोह की मुख्य वक्ता श्रीमती सविता सिंह होंगी जो भिलाई की प्रसिद्ध कैरियर काउंसलर एवं एजुकेशनल साइकोलॉजिस्ट है वे विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के विषय में अपने विचार साझा करेंगी। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, समाज के वरिष्ठजन, अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य अतिथियों उपस्थिति रहेंगे। मुरारका ने बताया कि यह आयोजन समाज के बच्चों को प्रोत्साहन देने एवं शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

This will close in 0 seconds