जगदलपुर से सुकमा मार्ग होगी फोरलेन, महाराणा प्रताप चौक में बनेगा फ्लाई ओवर
1 min read
Share this
जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने 20 दिसंबर 2024 को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जगदलपुर शहर के महाराणा प्रताप चौक पर फ्लाई ओवर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 जगदलपुर से सुकमा मार्ग को 4-लेन करने की मांग की थी।
जिसे स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से अवगत करवाते हुए बताया कि वर्तमान में यातायात घन्त्व एवं विकास को ध्यान में रखते हुए मेरे मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में रष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 30 रायपुर-जगदलपुर मार्ग के कि.मी. 81.500 से 298.00 कुल 216.500 कि.मी. एवं जगदलपुर-सुकमा कोंटा मार्ग के कि.मी. 14.200 से 184.800 कुल 170.600 कि.मी. को 4 लेन मय पेव्हड शोल्डर सहित विकसित करने हेतु डी.पी.आर. कार्य वार्षिक योजना वर्ष 2024-25 मे सम्मिलित कर स्वीकृति प्रदान की गयी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से बस्तर सांसद महेश कश्यप को आश्वास्त किया कि नियुक्त डी.पी.आर. कंसल्टेंट द्वारा सर्वे एवं डी.पी.आर. तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। उक्त जानकारी आज मंगलवार को बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा प्रेषित पत्र को जारी कर दी है।
