May 1, 2026

सराई सिंगार गांव मिली चार आंखों वाली दुर्लभ मछली

1 min read
Share this

कोरबा। जिले के सराई सिंगार गांव में एक चार आंखों वाली दुर्लभ मछली मिली जो असामान्य रूप से बड़े मुंह वाली थी। ग्रामीण इसे दैवीय चमत्कार मानते हुए तालाब में वापस छोड़ दिया।
हरदी बाजार स्थित सराई सिंगार गांव में 30 जून को राधा सागर तालाब में स्थानीय निवासी भंगू निर्मलकर को नहाते समय यह विचित्र मछली मिली। इस मछली का मुंह असामान्य रूप से बड़ा था। भंगू रात में मछली को अपने घर ले गया। अगली सुबह जैसे ही इस खबर का पता चला, आसपास के गांवों से लोग इसे देखने पहुंचने लगे। ग्रामीणों का मानना है कि यह कोई साधारण मछली नहीं है और इसमें दैवीय शक्तियां हैं।
मछली पालन विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मछली आमतौर पर एक्वेरियम में पाली जाती है। जब इसका आकार बड़ा हो जाता है, तब लोग इसे तालाब या नदी में छोड़ देते हैं। यह एक दुर्लभ प्रजाति है जो सामान्यत: प्राकृतिक जल स्रोतों में नहीं मिलती। कुछ मछली प्रजातियों में केमिकल पाए जाते हैं, जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए ऐसी मछलियों को खाने से बचना चाहिए। ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए मछली को वापस तालाब में छोड़ दिया गया है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।