मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मिला तीन माह एक्सटेंशन
1 min read
Share this
रायपुर। राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को तीन माह का एक्सटेंशन दिया है जिसके चलते नये मुख्य सचिव की नियुक्ति का मामला फिलहाल तीन माह के लिये टल गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन सोमवार 30 जून को अपनी नौकरी का सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। कैबिनेट में नये मुख्य सचिव को लेकर चर्चा चल रही थी । इसी दौरान दिल्ली से उनके सेवाकाल को तीन महिने का एक्सटेंशन दिये जाने की सूचना मिलने पर राज्य शासन ने उनको तीन माह का एक्सटेंशन दिया जाने का आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार अमिताभ जैन का कार्यकाल 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक का रहेगा।

