November 22, 2026

आत्मसमर्पित 30 नक्सली बने राज मिस्त्री एसपी ने प्रमाण पत्र प्रदाय किया

1 min read
Share this

सुकमा। छत्तीसगढ़ सरकार के मंशानुरूप कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं एसपी किरण चव्हाण के आदेशानुसार पुनर्वास केंद्र में रह रहे 30 आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज मिस्त्री का प्रशिक्षण दिया गया। सभी प्रशिक्षण प्राप्त आत्मसमर्पित नक्सलियों को सुकमा एसपी किरण चव्हाण के हाथों प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। ज्ञात हो सरकार ने घोषणा किया था आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास केंद्र में रख कर उन्हें रोजगार हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। सुकमा जिले के आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए नई राह बाक़ी बचे हुए नक्सलियों को मुख्यधारा मे जुडऩे की प्रेरणा देगी।

This will close in 0 seconds