48 वी अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल योगा प्रतियोगिता शुरू
1 min read
Share this
रायपुर। तीन दिवसीय 48 वी अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल योगा प्रतियोगिता-2025 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के मंडल मुख्यालय रायपुर के डब्लुआरएस रेलवे कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन मे गुरूवार 26 जून रात से प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता मे क्षेत्रिय रेलों एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल सहित 14 टीमो के 65 बल सदस्य भाग ले रहे है। प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथी श्री दयानंद मंडल रेल प्रबंधक ने दीप प्रजवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान रमन कुमार, वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त, रायपुर , वी.के.लांजीवार सहायक सुरक्षा आयुक्त, रायपुर, संदीप डी. खिरटकर, सहायक सुरक्षा आयुक्त और अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित थे।
