सरकारी अस्पताल में बाहरी नहीं आंतरिक चोर ही कर रहें वारदातें

1 min read
Share this

*कॉरीडोर में सो रही महिला के ब्लाउज से मोबाइल पर्स पार करते कैमरे में कैद हुआ सुरक्षा गार्ड*

रायपुर। शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है।बुधवार की मध्य रात्री में सुरक्षा के लिये तैनात गार्ड ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और यह सब करते हुए वह सीसी कैमरे तीसरी आंख में कैद हो गया।

घटना 25 जून रात 12 बजे की मेकहारा के एडवांस कार्डिएक यूनिट की है,जब वहां सुरक्षा के लिये तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा अस्पताल के कॉरीडोर में सो रही महिला के ब्लाउज के अंदर रखे पर्स और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया और चोरी की यह घटना वहां लगे तीसरे आंख में कैद हो गई। बताया जाता है की पीड़ित महिला जब रिपोर्ट लिखाने पहुंची तो वहां पर उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।