7 जुलाई को छग आ सकते हैं कांग्रेसाध्यक्ष खरगे
1 min readShare this
रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने सोमवार को पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक ली जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के दौरे पर चर्चा की गई। संभावना जताई जा रही हैं कि खरगे 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं और उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल भी छत्तीसगढ़ आएंगे। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं का विस्तृत शेड्यूल बहुत जल्द जारी किया जाएगा और एक बड़ी सभा को दोनों नेता संबोधित भी करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।

