April 27, 2026

योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना-प्रधानमंत्री मोदी

1 min read
Share this

नई दिल्ली(ऐजेंसी)। आज 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत सहित विश्व के सभी देशों  में उत्साहपूर्वक  मनाया जा रहा है। इस बार “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ दुनिया भर में योग दिवस मनाया जा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशाखापत्तनम में तीन लाख लोगों के साथ योग किया।

विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है। उन्होंने कहा कि योग फिटनेस से कहीं ज्यादा है, योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह आत्म-जागरूकता, मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक विकास की यात्रा है। दुनियाभर में लोग योग कर रहे हैं।

लोग विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए समुद्र तट पर एकत्र हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की।