November 23, 2026

कार्यपालन अभियंता को लाखों की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

1 min read
Share this

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के साकेत कॉलोनी में स्थित कार्यपालन अभियंता के शासकीय आवास में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को दबिश देकर कार्यपालन अभियंता अजय कुमार को लाखों रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ अजय कुमार ने ठेकेदार को काम दिलाने के लिए निविदा के पहले ही 2 लाख रुपए की मांग की थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को मिली शिकायत के बाद कार्यवाही करते हुए साकेत कॉलोनी में स्थित कार्यपालन अभियंता के शासकीय आवास में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

This will close in 0 seconds