November 23, 2026

पंचकूला में अभा महापौर परिषद के सम्मेलन में शामिल हुई महापौर मीनल, शहर को स्वच्छ, सुन्दर, विकसित स्मार्ट सिटी बनाने पर हुई चर्चा

1 min read
Share this

रायपुर। राजधानी शहर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने हरियाणा राज्य के पंचकूला में अखिल भारतीय महापौर परिषद के सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजधानी रायपुर शहर को प्रतिनिधित्व दिया। इस दौरान उन्होंने रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, विकसित राजधानी स्मार्ट सिटी बनाने के कार्यों पर चर्चा करते हुए गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी राष्ट्रीय सम्मेलन में महापौरों और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को दी।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सौजन्य भेट की। महापौरों की अखिल भारतीय परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन पंचकूला में दो दिन चला, जिसमें देश के 45 शहरों के महापौरों ने दो दिन तक मंथन कर महापौर को जनता की सेवा शहर में अच्छी तरह से करने कार्यों को पूर्ण करने अधिकारियों से कार्य करवाने और अधिक अधिकार और शक्तियाँ देने, देश भर के शहरों में 74वें संविधान संशोधन का पूर्ण परिपालन किये जाने और देश के सभी शहरों में महापौरों का कार्यकाल एकरूपता लाते हुए 5 वर्ष किये जाने की मांग पर सहमति सभी 45 महापौरों द्वारा व्यक्त की गयी।

This will close in 0 seconds