लखमा व भाटिया से मिलने जेल पहुंचे भूपेश बघेल
1 min readShare this
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में 15 जनवरी से रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को जेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विजय भाटिया से भी मुलाकात कर दोनों के अस्वस्थ होने पर चिंता व्यक्त किया।
मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी लखमा और भाटिया को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है क्योंकि राज्य सरकार व्यक्तिगत दुश्मनी के तौर पर उनके साथ व्यवहार कर रहा है। जेल में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराना अमानवीय और निंदनीय है।

