April 30, 2026

बड़े गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर में गैस भरते भोला बाबा गैस रिपेयरिंग दुकान का संचालक प्रमोद गिरफ्तार

1 min read
Share this

00 46 गैस सिलेंडर भी जप्त
दुर्ग। दुर्ग बस स्टैंड के सामने स्थित भोला बाबा गैस रिपेयरिंग दुकान में अवैध रूप से बड़े घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरी जा रही थी। यह इलाका पूरी तरह से रिहायशी और व्यापारिक गतिविधियों से भरा हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। 17 जून की रात लगभग 9 बजे सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और थाना प्रभारी ममता शर्मा अली के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम ने उक्त दुकान में दबिश दिया और आरोपी प्रमोद शाह (पिता – वैधनाथ शाह), उम्र 44 वर्ष, निवासी पद्मनाभपुर एलआईजी 640 को बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 46 घरेलू गैस सिलेंडर (भरे व खाली), 10 गैस कार्ड और पीतल का एक नोजल बरामद हुआ। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 बीएनएस, एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रमोद शाह के पास कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। वह अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर रहा था, जो कि कानूनन अपराध है और जान-माल के लिए बेहद खतरनाक भी।