November 23, 2026

कुआगोंदी व्यपवर्तन की नहर के कार्यों के लिए 2.93 करोड़ स्वीकृत

1 min read
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बालोद जिले के विकासखण्ड डौंडीलोहारा की कुआगोंदी व्यपवर्तन नहर के लाईनिंग एवं अन्य कार्यों के लिए 2 करोड़ 93 लाख 83 हजार रूपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के कार्य पूर्ण हो जाने पर यहां पर रूपांकित सिंचाई 276 हेक्टेयर में 165 हेक्टेयर की सिंचाई की पूर्ति सहित पूरे रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा हो जाएगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के कार्यो को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृत जारी की गई है।

This will close in 0 seconds