मेजर जनरल अली शादमानी को पद संभालने के चार दिन बाद ही इजरायल ने मार दिया
1 min readShare this
तैहरान(ऐजेंसी)। इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध और तेज होते जा रहा है। चार दिन पूर्व ईरान में सेना की कमान सम्हालने वाले मेजर जनरल अली शादमानी को एक हवाई हमले में इजरायल ने दिया।
शादमानी को मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह पर नियुक्त किया गया था। इजरायली सेना ने मेजर जनरल राशिद को शुक्रवार को ईरान के खिलाफ शुरुआती हमलों में मार गिराया था।टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, मेजर जनरल अली शादमानी ने करीब चार दिनों तक खतम-अल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर का नेतृत्व किया। इस विभाग को ईरान के मिलिट्री इमरजेंसी कमांड के तौर पर जाना जाता है। शादमानी ने मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह ली थी। राशिद शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायल के शुरुआती हमलों में मारा गया था।

