November 23, 2026

प्रदेश में एक्सोटिक मांगुर और बिग हेड मछलियां प्रतिबंधित

1 min read
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मछली पालन विभाग द्वारा प्रदेश में एक्सोटिक मागूर (क्लेरियस गेरीपिनस) एवं बिग हेड ( हाइपोप्थेलमिक्थीस नोबीलीस) मछलियों के मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य बीज संवर्धन और पालन को प्रतिषिद्ध घोषित किया गया है। इन प्रतिषिद्ध मछलियों का कोई भी मछुआ, वैयक्तिक, समूह या समिति, केंद्र या राज्य शासन द्वारा मत्स्यों का मत्स्य बीज उत्पादन, शासन अथवा वैयक्तिक जलस्रोत में संवर्धन एवं पालन नहीं करेगा। राज्य शासन के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन मछलियों का संवर्द्धन, परिवहन, आयात एवं विपणन भी प्रतिबंधित किया गया है।

This will close in 0 seconds