November 23, 2026

सुशासन एक्सप्रेस से जिले में ग्रामीणों को मौके पर ही मिल रहा समाधान

1 min read
Share this

*आयुष्मान, श्रम कार्ड तथा राशनकार्ड सहित अन्य योजनाओं से संबंधित हो रहे कार्य*

रायपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर “सुशासन एक्सप्रेस” की शुरुआत की गई है। इस अनूठी पहल अब आम लोगों को राहत मिल रही है।

सुशासन एक्सप्रेस प्रतिदिन जिले में प्रत्येक ब्लॉक के दो गांवों का भ्रमण कर रही है, जहां पर आमजन से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस मोबाइल सेवा के माध्यम से आधार कार्ड अपडेट, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, ऋण पुस्तिका, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड और नरेगा जॉब कार्ड जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

सुशासन एक्सप्रेस में संबंधित विभागों के अधिकारी रहते हैं और ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हैं और समाधान प्रदान करते हैं। सुशासन एक्सप्रेस को ग्रामीणों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और यह पहल शासन और जनता के बीच की दूरी को कम कर रही है।

This will close in 0 seconds