1.300 किलोग्राम गांजा के साथ अज्जू गिरफ्तार
1 min read
Share this
रायपुर। गांधी नगर स्थित सुलभ के पास एक व्यक्ति अपने पास थैला में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राजेश गुप्ता ऊर्फ अज्जू ऊर्फ अजेश निवासी गांधी नगर कोतवाली रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर 1.300 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 13,000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 119/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
