November 24, 2026

मुख्यमंत्री  साय ने समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम से की सौजन्यभेंट

1 min read
Share this

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम से सौजन्य मुलाकात की। श्री नेताम को हाल ही में संघ मुख्यालय के प्रतिष्ठित आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने गौरव की बात बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे आयोजन समाजों को और अधिक नजदीक लाने में सहायक होते हैं और जन-जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। भेंट के दौरान श्री नेताम ने बताया कि अपने उद्बोधन में उन्होंने मतांतरण, विकास, पर्यावरण आदि जन सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विमर्श किया, जो समाज के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस अवसर पर डॉ. प्रीति नेताम एवं समाज के युवा नेता श्री विनोद नागवंशी भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है श्री अरविंद नेताम ने राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यक्रम में कहा था कि नक्सलवाद और मतांतरण जैसी समस्याओं का समाधान संघ और समाज के सामूहिक प्रयास से ही संभव है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद पर की गई कार्यवाही की सराहना की, साथ ही कहा कि इसे जड़ से समाप्त करने की जरूरत है। विकास के संदर्भ में उन्होंने आदिवासी समाज की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने, भूमि अधिग्रहण की बजाय लीज पर देने और डिलिस्टिंग आंदोलन को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार से ठोस कानून बनाए जाने की अपेक्षा व्यक्त की थी।

This will close in 0 seconds