श्री स्वामी समर्थ उपासना मंडल की बैठक में तिलक जयंती मनाने का निर्णय
1 min read
Share this
भिलाई। श्री स्वामी समर्थ उपासना मंडल भिलाई-दुर्ग कार्यकारिणी समिति की बैठक सुपेला में रखी गई। जिसमें लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती 23 जुलाई को मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती के तारतम्य में चित्र प्रदर्शनी एवं विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। बैठक में इस आयोजन हेतु सदस्यों को जवाबदारी सौंपी गई। इस बैठक में अशोक चेंडके, प्रदीप गाडगे, संजय खानखोजे, हर्षवर्धन वझे, प्रशांत देशपांडे, अभय वडनेरकर, अंजलि वडनेरकर, नेहा खानखोज, मंदाताई कामीनकर और अनमोल वडनेरकर आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष अभय वडनेरकर ने दी।
