संरक्षा विभाग का समपार फाटक जागरूकता अभियान
1 min read
Share this
*“अंतर्राष्ट्रीय समपार (फाटक) दिवस के अवसर पर चलाया जा रहा है सघन जागरुकता अभियान”*
*अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरुकता दिवस में वाकाथन का आयोजन*
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर 3 से 9 जून तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत गुरुवार को श्री दयानंद, मंडल रेल प्रबंधक/रायपुर के नेतृत्व में वाकाथन का आयोजन किया गया। रेलवे फाटक पर उन्होंने स्वयं राहगीरों को जानजागरुक करते हुए जागरूकता संदेश वितरित किया।

वाकाथन रैली मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से शुरु होकर समपार फाटक क्रमांक -417 पर बैनर लगाकर एवं पामपलेट बाटकर लोगों को जागरूक करते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर नुक्कड़ नाटक करने के बाद संपन्न हुआ। इस वाकाथन में मंडल रेल प्रबंधक/रायपुर के साथ साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर तथा अन्य शाखा अधिकारी एवं मंडल के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

इस अवसर जनमानस के ध्यानाकर्षक हेतु श्री हरीशचन्द्र कर, संरक्षा सलाहकार/विद्युत/रायपुर के नेतृत्व में रायपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम के द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर नुक्कड़ नाटक “रेलवे फाटक” का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारी , रायपुर रेल मंडल के सुपरवाइजर, कर्मचारी संरक्षा सलाहकार, सिविल डिफेंस वोलैंटियर, स्काउट गाईड, सांस्कृतिक टीम, रेलवे सुरक्षा बल एवं अन्य कर्मचारी को मिलाकर लगभग 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
