11702/11701 मदन महल – रायपुर – मदन महल के मध्य एक्सप्रेस ट्रेन की मिली सौगात
1 min readShare this
*मदन महल – रायपुर – मदन महल एक्सप्रेस व्हाया नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगाँव एवं दुर्ग मार्ग से चलेगी *
बिलासपुर/रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य एवं द्क्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के लोगों की बहूप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुये इस क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा हेतु मदन महल एवं रायपुर के मध्य 11702/11701 मदन महल – रायपुर – मदन महल एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है ।

इस गाड़ी के शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा हेतु मदन महल (जबलपुर) के लिए तीव्र गति के साथ सुगमता से पहुंचने की सीधी सुविधा मिलेगी । साथ ही पूरे क्षेत्र में व्यापारिक तथा आर्थिक गतिविधियों के उन्नयन में इस ट्रेन की महत्वपूर्ण भूमिका सिद्ध होगी । यात्रियों के परिवहन के साथ ही इस क्षेत्र के विभिन्न उत्पादों का भी परिवहन संभव हो सकेगा । छात्रों को बेहतर उच्च शिक्षा के लिए जबलपुर तक पहुंच आसान होगा ।
गाड़ी संख्या 11702/11701 मदन महल – रायपुर – मदन महल एक्सप्रेस का नियमित परिचालन किया जाएगा । गाड़ी संख्या 11702 मदन महल – रायपुर एक्सप्रेस, मदन महल से यह गाड़ी 06.10 बजे रवाना होकर कछपुरा 06.25 बजे एवं रायपुर 13.50 बजे पहुंचेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा रायपुर से चलकर यह गाड़ी संख्या 11701 रायपुर – मदन महल एक्सप्रेस, रायपुर से 14.45 बजे रवाना होकर कछपुरा 22.10 बजे एवं मदन महल 22.30 बजे पहुंचेगी । इस गाड़ी का ठहराव नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगाँव एवं दुर्ग में होगा । यह गाड़ी 01 एसएलआरडी, 01 एसएलआरआरएम, 08 स्लीपर , 03 एसी-4 तथा 01 एसी-1 सहित कुल 15 कोचों के साथ चलेगी ।

