पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीएम मोदी को लेकर की थी अभद्र टिप्पणी

1 min read
Share this

बिलासपुर। भिलाई के बाद न्यायधानी बिलासपुर से पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक अरुण तिवारी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सिविल लाइन पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि मंगलवार को भिलाई से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। वरिष्ठ कांग्रेसी और साडा के उपाध्यक्ष रहे बृजमोहन सिंह ने फेसबुक पर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद भाजपाई भड़क गए और वैशाली नगर थाना पहुंचे। उन्होंने बृजमोहन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।