November 24, 2026

रायकोट-2 के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

1 min read
Share this

जगदलपुर। ग्राम पंचायत रायकोट-2 विकासखण्ड तोकापाल स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक पंजीकृत सहकारी समितियां, ग्राम पंचायत,महिला समूह, वन सुरक्षा समिति से 12 जून 2025 तक कार्यालयीन अवधि में आवश्यक सम्पूर्ण दस्तावेज सहित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा0) तोकापाल में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत रायकोट-2 का उचित मूल्य की दुकान पूर्व में प्राथमिक आदिवासी खनिज सहकारी समिति मर्यादित मटकोट को आबंटित किया गया था। उनके द्वारा एसडीएम तोकापाल कार्यालय में उपस्थित होकर उक्त दुकान के संचालन करने में असमर्थता व्यक्त करते हुए त्यागपत्र प्रस्तुत किये जाने के फलस्वरूप उक्त पंचायत में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन किया जाना है।

This will close in 0 seconds