कांग्रेस की महिला व एक निर्दलीय पार्षद ने थामा भाजपा का दामन

1 min read
Share this

रायगढ़। कांग्रेस से वार्ड क्रमांक 37 की महिला पार्षद फुलेश्वरी दुतिया ने वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 42 के निर्दलीय प्रत्याशी उसत राम भट्ट भी विधिवत भाजपा में शामिल हो गये।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिवस पर बापू नगर में केक काटने का कार्यक्रम मोहल्लेवासियो ने रखा था। श्री चौधरी महापौर जीवर्धन चौहान व अन्य भाजपा नेताओं के साथ बापू नगर पंहुचे जहा बड़ी धूम धाम से उनका जन्मदिन मनाया गया। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 37 की कांग्रेस पार्षद फुलेश्वरी दुतिया व वार्ड क्रमांक 42 के निर्दलीय पार्षद उसत राम भट्ट ओ पी चौधरी के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए। वित्त मंत्री ने उन्हें भगवा गमछा पहना कर भाजपा प्रवेश कराया।