राज्य में जल्द स्थापित होगा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, केंद्रीय मंत्री पासवान ने दिलाया भरोसा
1 min read
Share this
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार की देर शाम केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात छत्तीसगढ़ में चर्चा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। इस पर पासवान ने उद्योग स्थापना के प्रस्ताव पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। जशपुर, और बस्तर सहित अन्य जगहों पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावना है। चर्चा के दौरान ओएसडी उमेश अग्रवाल, सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, प्रीतेश गांधी, आकाश विग सहित अन्य मौजूद थे।
